पोकरण रेंज में हादसा: जिंदा बम उठा लाए दो बच्चे खेलते वक्त विस्फोट हुआ एक की मौत
पोकरण फायरिंग रेंज देश कि सबसे बड़ी रेंज हैं। सेना हमेशा युद्ध अभ्यास करते रहते हैं जिससे काफी मात्रा में गोला-बारूद काम में लिया जाता है। जिससे ये गोले बारूद गांव के आस पास गीर जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग इन्हें कबाड़ समझ कर उठा ले जाते हैं और इससे बड़ा हादसा हो जाता है। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया हैं। एक बम फटने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। दोनों बच्चे पास ही के भादरिया गांव के हैं। ये दोनों सुबह पोकरण घूमने गए थे, जहां इन्हें एक बम मिला। बच्चे बम को खराब समझकर घर ले आए और उसे खोलने की कोशिश करने लगे, तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज सुन कर लोग एकत्रित हो गए और उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया है।


