होंडा हाईनेस CB400 को पोर्टफोलियो में जोड़ेगी कंपनी मार्च 2021 तक लॉन्चिंग

होंडा हाईनेस CB400 को पोर्टफोलियो में जोड़ेगी कंपनी मार्च 2021 तक लॉन्चिंग

भारत में होंडा कम्पनी जल्द ही मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अत्यधिक प्रतिस्पर्धी प्राइस टैग के साथ सितंबर 2020 के अंत में हाईनेस CB350 को लॉन्च किया। इसके DLX वैरिएंट की कीमत 1.85 लाख रुपए है, जो टॉप DLX Pro वैरिएंट के लिए 1.90 लाख रुपए तक जाती है। भारत में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड की एंट्री लेवल मॉडल से है और कंपनी अब तक इसके 1 हजार यूनिट का प्रोडक्शन भी कर चुकी है। हाईनेस CB350 की अच्छी शुरुआत के साथ, होंडा CB350 पर बेस्ड कैफे रेसर को लॉन्च करके कंपनी इसी उत्साह को आगे भी जारी रखने की उम्मीद कर रही है। हमने आपको होंडा सीबी 350 द्वारा अब तक की सफलता के पीछे बिगविंग डीलरशिप के लिए होंडा की विस्तार योजनाओं के बारे में बताया।

बड़े इंजन और मौजूदा CB350 से ज्यादा कीमत के साथ, होंडा हाईनेस 400 की मार्च 2021 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें सीबी 350 की तरह ही फीचर लिस्ट देखने को मिलेगी, जिसमें होंडा का स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (एचएसटीसी), असिस्ट/स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम और एक्सेस फीचर्स जैसे म्यूजिक, फोन कॉल, इनकमिंग मैसेजेज और नेविगेशन शामिल हैं।