कोवैक्सीन के ट्रायल टीके का पहला डोज लेने वाले हरियाणा के मंत्री अनिल विज फिर संक्रमित

कोवैक्सीन के ट्रायल टीके का पहला डोज लेने वाले हरियाणा के मंत्री अनिल विज फिर संक्रमित

सरकार वैक्सीन को जल्द ही लोगो को लगाने के लिए तैयार हैं लेकिन उससे पहले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ट्रायल का पहला टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद भी वो फिर संक्रमित हो गए। बता दे, 20 नवंबर को हरियाणा में कोरोना की स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण की ट्रायल का पहला टीका विज को लगा था। विज कुछ समय निगरानी में भी रहे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और भारत बायोटेक मिलकर कोवैक्सीन विकसित कर रहे हैं। विज ने खुद संक्रमित होने की जानकारी दी।

पता चला है की विज कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के बजाय लोगों से मिलते रहे। स्वयं उन्होंने पार्टी नेताओं से मिलने की बात स्वीकारी है। मंत्री अनिल विज ने बताया, ‘मुझे गले में परेशानी है। बुखार और शरीर दर्द भी है। हालांकि मैं ठीक हूं। मैं कुछ दिन पहले पानीपत गया था। वहां एक भाजपा नेता के साथ दो-तीन घंटे का समय बिताया था।