‘पंचायत’ वेब सीरीज के लिए अभिनेता जितेंद्र को मिला फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया
अब अलवर के खैरथल निवासी अभिनेता जितेन्द्र कुमार ने "पंचायत” वेब सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार को फिल्मफेयर अवॉर्ड बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी सीरीज श्रेणी में मिला है । जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू ने ये पुरस्कार जीत कर अपना और अपने परिवार के साथ ही खैरथल और अलवर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया गया है ।
खैरथल के रहने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू ने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता पिता , पूरे परिवार व सभी दोस्तों और खैरथल व अलवर जिले को जाता है क्योंकि मेरी मेहनत के साथ सबकी दुआएं व आशीर्वाद था । जितेंद्र कुमार ने अपने सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया ।
जीतू के परिवाजनों ने बताया कि बहुत खुशी हुई जब जीतू को फिल्मफेयर अवार्ड मिला क्योंकि बचपन से ही वो मेहनती था लेकिन अब उसे जब सफलता मिली है तो गर्व महसूस होता है। जितेंद्र फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान , गोन केश , चमन बहार सहित कई फिल्मों व वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है और युवा दर्शकों में काफी लोकप्रिय है।
Bhanwar Shekhawat 

