पुलिस की कार्रवाई:शिवाजी पार्क थाना पुलिस की कार्रवाई; राजपाशा में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 24 केस दर्ज थे

पुलिस की कार्रवाई:शिवाजी पार्क थाना पुलिस की कार्रवाई; राजपाशा में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 24 केस दर्ज थे
action-of-shivaji-park-police-station-history-sheeter-arrested-in-rajpasha-24-cases-were-registered

शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने राज पासा एक्ट के तहत हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर बदमाश कमल सिंह राजपूत काे गिरफ्तार कर मंगलवार काे जेल भिजवा दिया। बदमाश कमल सिंह के खिलाफ 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें शिवाजी पार्क थाने में 21 मामले और काेतवाली, बड़ौदामेव व जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने में अलग-अलग 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

वहीं राज पासा एक्ट का वर्ष 2015 के बाद अलवर जिले का यह पहला मामला है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि बढ़ते संगठित अपराध व अपराधियों की गतिविधियों काे देखते हुए हार्डकोर बदमाश कमल सिंह पुत्र प्रभु सिंह राजपूत निवासी खारवास कच्ची बस्ती थाना शिवाजी पार्क के खिलाफ राजस्थान समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 2006-08 के तहत जिला कलेक्टर डाॅ. जितेंद्र कुमार साेनी के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद गृह विभाग व उच्च न्यायालय की सलाहकार समिति की बैठक हुई। साथ ही संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग राजस्थान सरकार ने 10 फरवरी के आदेश के तहत हार्डकोर बदमाश कमल सिंह काे एक साल के लिए 23 दिसंबर 2023 तक जेल भिजवाया।