टोक्यो ओलिंपिक गेम्स:ऑर्गनाइजर्स ने खिलाड़ियों को दिशा-निर्देश देते हुए हर चौथे या पांचवें दिन कोरोना टेस्ट होगा

टोक्यो ओलिंपिक गेम्स:ऑर्गनाइजर्स ने खिलाड़ियों को दिशा-निर्देश देते हुए हर चौथे या पांचवें दिन कोरोना टेस्ट होगा

जल्द ही टोक्यो में ओलंपिक गेम्स होने जा रहे हैं। ओलंपिक गेम्स को लेकर ऑर्गनाइजर्स ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खिलाड़ियों को ऊंची आवाज में बात करने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें फिजिकल डिस्टेंस रखना होगा। और खिलाड़ियों को इवेंट समाप्त होने के बाद जल्द से जल्द अपने देश वापस लौटना होगा। ट्रेनिंग और इवेंट को छोड़कर खिलाड़ियों को हर समय मास्क पहनकर रहना होगा। खिलाड़ियों को जापान पहुंचे से 72 घंटे पहले का कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना होगा। इसके साथ ही गेम्स के दौरान हर चौथे या पांचवें दिन खिलाड़ी का टेस्ट होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

टोक्यो 2020 के सीईओ तोशीरो मुतो ने कहा, ‘‘यह कानून नहीं है, लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।’’ अभी जापान आने पर 14 दिन क्वारैंटाइन में रहने का नियम है। लेकिन खिलाड़ियों और बाहर से आने वाले फैंस को छूट दी जाएगी। हालांकि, फैंस को वहां पहुंचे के बाद ट्रैकिंग एप डाउनलोड करना होगा, ताकि उनकी सही जानकारी मिल सके।