अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश BSF ने 2 पाकिस्तानियों को मार गिराया
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 पाकिस्तानियों को ढेर कर दिया है। घटना गुरूवार की सुबह पंजाब के अमृतसर जिले के अटारी बॉर्डर के नजदीक बीती रात कोहरे की आड़ में दो घुसपैठिए घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी बीएसएफ ने चेतावनी देने के बाद फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें मौके पर दोनों मारे गए। मारे गए घुसपैठियों के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मारे गए घुसपैठियों के पास से एक AK 56 रायफल, दो मैग्जीन और 61 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक मैग्नम रायफल, तीन मैग्जीन, 29 कारतूस, एक पिस्टल और पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई।


