रेडमी 9 पावर 6000mAh बैटरी और 48MP कैमरे के साथ लॉन्च किया टॉप वैरिएंट की कीमत 12 हजार रुपए
भारत में शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के रूप में रेडमी 9 पावर लॉन्च किया है। नया मॉडल क्वाड रियर कैमरे और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। रेडमी 9 पावर में लेटेस्ट एमआईयूआई 12 भी शामिल है। इसके अन्य खास फीचर्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, स्टीरियो स्पीकर और 128 जीबी तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल है। रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन नोट 9 4G का रीबैज्ड वर्जन है, जिसे पिछले महीने के अंत में चीन में उतारा गया था, हालांकि इसके कैमरा, रैम और स्टोरेज में थोड़े अंतर देखने को मिलेगा। बाजार में यह अन्य फोनो को चुनौती देगा।
भारत में रेडमी 9 पावर दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए जबकि 4 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।
स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें ब्लेजिंग ब्लू, इलेक्ट्रिक ग्रीन, फेरी रेड और माइटी ब्लैक शामिल हैं। इस फोन की पहली सेल 22 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन जल्द ही ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से भी उपलब्ध होगा।


