Bigg Boss Promo: इस बार का 'बिग बॉस' होगा और भी खतरनाक, परछाई भी छोड़ेगी कंटेस्टेंट्स का साथ

Bigg Boss 16: जल्द ही 'बिग बॉस 16' अब टीवी पर दस्तक देने वाला है. इस शो का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान की बातें सुनकर किसी भी कंटेस्टेंट्स के पसीने छूट सकते हैं.

Bigg Boss Promo: इस बार का 'बिग बॉस' होगा और भी खतरनाक, परछाई भी छोड़ेगी कंटेस्टेंट्स का साथ

Bigg Boss 16 Promo Out: टीवी जगत का सबसे विवादित रिएलिटी शो अब जल्द ही आने वाला है. हम बात कर रहे हैं 'बिग बॉस' (Bigg Boss) की. हर साल इस शो की फैन फॉलोइंग बढ़ रही है. इस शो ने ना जाने कितने लोगों की प्रसिद्धि में चार-चांद लगाए हैं और अब इस शो का सोलवां सीजन शुरू होने वाला है और सलमान खान (Salman Khan) ने इसका ऐलान कर ही दिया. जी हां, 'बिग बॉस 16' का जबरदस्त प्रोमो रिलीज हो चुका है और हर बार की तरह इस बार भी सलमान काफी धांसू नजर आ रहे हैं.

प्रोमो आया सामने

'बिग बॉस 16' का प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है. सलमान खान का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. साथ ही बिग बॉस 16 हाउस की झलक भी देखने को मिली है. इस प्रोमो वीडियो के जरिए 'बिग बॉस 16' की थीम को लेकर भी फैंस अंदाजा लगाने लगे हैं. वीडियो में शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस हाउस की डिटेल्स दे रहे हैं.

https://jaimamart.com 

 

खतरनाक होगा इस बार का गेम

प्रोमो को देखकर लग रहा है कि शो में सबकुछ उल्टा-पुल्टा होने वाला है. 'बिग बॉस 16' का ये प्रोमो देख इसमें भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स की नींदें उड़ जाएंगी. इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं, '15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा. इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे. सुबह होगी पर आसमान में चांद दिखेगा. ग्रेवेटी उड़ेगी हवा में और घोड़ा चलेगा सीधी चाल. परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना खेल. क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे.' इस धमाकेदार डायलॉग के साथ सलमान खान का लुक भी बहुत मस्त है. https://ristenate.com

अगले महीने से आएगा बिग बॉस

सलमान खान की एंट्री इस प्रोमो वीडियो में देख आप एक्साइटिड हो जाएंगे. सलमान का कहना है कि बिग हॉस हाउस में इस ग्रेवेटी से लेकर दिन-रात तक बदल सकते हैं. इस बार शो अंडर वाटर हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 16 शो 8 अक्टूबर से लॉन्च हो सकता है.