बॉलीवुड: योगी आदित्यनाथ मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों की मुलाकात UP में फिल्म सिटी को तैयार करने पर की चर्चा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक ओर बड़ा कार्य करने जा रहे हैं। योगी उत्तरप्रदेश में फिल्म सिटी के लिए चर्चा करेंगे। योगी मंगलवार शाम को मुंबई पहुंच गए। वे बुधवार को बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों से मुलाकात कर सकते हैं। वे उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी निर्माण को लेकर एक्सपर्ट्स से चर्चा करेंगे। योगी यूपी की फिल्म सिटी में मुंबई के लोग आ सकें, जुड़ सकें और यहां पर फिल्मों का काम शुरू हो इसके लिए वह डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स की राय लेंगे।
अक्षय कुमार मिलने पहुंचे
एक्टर अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्राइडेंट होटल में मुलाकात की। इस दौरान उनकी कई विषयों पर योगी से चर्चा हुई।
बुधवार को सीएम योगी का यह रहेगा कार्यक्रम
सीएम योगी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी निर्माण के लिए जगह भी आवंटित कर चुके हैं। 2 दिसंबर को योगी देश के कुछ बड़े उद्योगपतियों और बैंकरों से भी मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान वे राज्य में निवेश, प्रस्तावित फिल्म सिटी और फाइनेंस सिटी पर चर्चा करेंगे। सीएम बीएसई में लखनऊ नगर निगम के म्यूनिसिपल बांड को प्रतीकात्मक तौर पर लांच भी करेंगे।


