ड्रग्स कनेक्शन: भारती-हर्ष से पूछताछ करना चाहती है NCB खटखटाया NDPS कोर्ट का दरवाजा
बॉलीवुड: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जमानत के खिलाफ स्पेशल NDPS कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। NCB ने न केवल भारती और हर्ष की जमानत रद्द करने की मांग की है, बल्कि लोअर कोर्ट के ऑर्डर को दरकिनार कर दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की अनुमति भी मांगी है। कोर्ट ने मंगलवार को कपल को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई अगले सप्ताह हो सकती है।
हर्ष पर नारकोटिक्स एक्ट-1986 की धारा 27A लगाई गई है। यानी ड्रग्स के फाइनेंस और ट्रांस्पोर्टेशन की धाराएं लगाई गई हैं। शनिवार को NCB की रेड में भारती के घर और ऑफिस से 86.5 ग्राम गांजा मिला था। उन्होंने पति हर्ष के साथ गांजा लेने की बात कबूली थी।


