क्लैट परीक्षा में गड़बड़ी:लॉ कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में बिग कंट्रोवर्सी
देश के 22 लॉ स्कूल्स में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (क्लैट) में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स लगातार दावा कर रहे हैं कि पेपर के बाद आई रेस्पांस शीट में उनके कुछ प्रश्नाें के उत्तर बदले नजर आ रहे हैं। हालांकि क्लैट कन्वीनर प्रो. बलराज चौहान ने इसे खारिज करते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शिता से हुई है।
रेस्पांस शीट में गलती की संभावना नहीं है। कई स्टूडेंट्स के मेल मिल रहे हैं। चेक भी करवा रहे हैं। हमें काेई समस्या नहीं दिखाई दे रही। टेक्निकल टीम भी काम कर रही है। वहीं, भास्कर ने ऐसे छात्रों, आयोजकों और एक्सपर्ट्स से बात की तो उन्होंने रेस्पांस शीट में गलतियों का दावा किया है।
छात्र बोले- 14 प्रश्नों के जवाब बदल गए
- उत्तर प्रदेश के आयुष्मान बाेले- अंग्रेजी के प्रश्न 15 में सी और प्रश्न 33 में डी ऑप्शन भरा था, लेकिन इसे अटैंड किया हुआ ही नहीं बता रहे हैं। एक सवाल का जवाब भी बदल गया है।
- हैदराबाद के मैत्रेय चेरूपल्ली का कहना है कि 14 प्रश्नाें में जवाब बदल गए हैं। चेन्नई के शशांक सर्वणा बोले- रेस्पांस शीट में कई जवाब बदले हैं।
- राजस्थान की प्रियंका ने बताया कि उन्हाेंने 119 सवाल किए थे। गलत जवाब के बाद उनके करीब 73 अंक आते, लेकिन निगेटिव मार्किंग नहीं की गई और स्कोर 82 आ रहा है।
- नोएडा से प्रियांशु चतुर्वेदी ने दावा किया कि उन्हाेंने कुल 136 सवाल किए थे। 105 से 110 अंक मिलने की उम्मीद थी। लेकिन 12 सवालों के तो जवाब बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। स्कोर भी 72 ही आ रहा है।
एक कमेटी बनाई है। हमारे पास हर स्टूडेंट्स की ऑडिट ट्रेल है, जिससे यह बताया जा सकता है कि उन्होंने क्या जबाव दिए। असंतुष्ट स्टूडेंट्स कोर्ट की शरण ले सकते हैं।


