झाड़ू पोछा नहीं, सीलिंग फैन को इस कपड़े से करें साफ, 2 मिनट में चमक उठेगा पंखा, बढ़ जाएगी हवा भी
Easiest Way To Clean Ceiling Fan: पंखे को यदि कुछ दिनों तक साफ ना किया जाए तो धूल-मिट्टी की वजह से सीलिंग फैन गंदे हो जाते हैं. ऐसे में इन्हें साफ करने में भी काफी दिक्कत होती है. कुछ लोग झाड़ू से साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन फैन बिना कपड़े के अच्छी तरह से साफ नहीं होता. आज आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपने पंखे को नए जैसा चमका सकते हैं.
How To Clean Dirt From Ceiling Fan: गर्मी हो या बारिश, पंखे का इस्तेमाल अधिकतर घरों में किया जाता है. यह घर को हवादार रखता है और वेंटिलेशन को बनाए रखने का काम बड़ी आसानी से करता है. सीलिंग फैन की हवा तब अच्छी रहती है जब ये क्लीन और साफ सुथरे रहते हैं. लेकिन इन्हें सफाई करना आसान काम नहीं होता. सबसे बड़ी मुश्किल तब आती है जब इनसे निकलने वाले धूल पूरे घर में फैल जाते हैं और उड़ते डस्ट को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है. जी हां, दरअसल, जब भी सीलिंग फैन को साफ करना होता है तो आमतौर पर लोग इसे किसी बड़े झाडू या पोछा से क्लीन करते हैं. जिससे धूल आंखों में पड़ता है और पूरे कमरे में ये फैल जाते हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह मिनटों में कमरे में बिना गंदगी फैलाए किस तरह साफ कर सकते हैं.
सीलिंग फैन्स को साफ करने का सिंपल तरीकासामग्री –स्प्रे बोतल –लिक्विड क्लीनर –तकिया का कवर
इस तरह करें साफ-सबसे पहले आप टेलब पर खड़े होकर यह चेक कर लें कि आपका हाथ सीलिंग पर लगे फैन तक अच्छी तरह पहुच रहा है या नहीं.
अब आपको पंखे की सफाई के लिए एक पुराना तकिया का कवर की जरूरत होगी. इसकी मदद से आप धूल को फैलने से रोक सकते हैं. बेहतर होगा अगर आप आंखों पर चश्मा पहन कर यह काम करें.
हाथ में तकिया का कवर लें और सीलिंग फैन के एक ब्लेड को इस कवर में अच्छी तरह घुसा दें. इस तरह घुसाएं कि वह पूरी तरह से पिल्लो कवर के अंदर चला जाए.
अब सावधानी से हाथ का आगे पीछे करते हुए ब्लेड को स्क्रब करें. ऐसा करने से सारा डस्ट पिल्लो कवर के अंदर जमा हो जाएगा.
अब धीरे से ब्लेड काे वाइप करते हुए पिल्लो कवर को बाहर निकालें और इसी तरह दूसरे और तीसरे ब्लेड को भी साफ कर लें.
इस तरह सारा धूल पिल्लो कवर के अंदर आ जाएगा और आपके बेड या फर्श पर गंदगी नहीं गिरेगी.
अब आप स्पे क्लीनर को पंखों पर स्प्रे कर दें और किसी भी वाइप या डस्टर की मदद से इस पर पोछा लगा दें.
ऐसा करने से आपके पंखे नए जैसे चमक जाएंगे और हवा भी काफी तेज हो जाएगी.
Kumkum sharma 

