किचन की चिमनी से टपक रहा है तेल! केवल 8 रुपये में नीट एंड क्लीन हो जाएगी ये, नहीं करनी होगी ज्यादा मेहनत
किचन की चिमनी को साफ करने के लिए आप घर में मौजूद बेकिंग सोडा और वेनिगर यूज कर सकते हैं. इन दोनों से किचन की चिमनी बेहतरनी तरीके से साफ हो जाती है.
नई दिल्ली. घरों में इलेक्ट्रिक चिमनी किचन का एक पार्ट हो गया है. बिना चिमनी के किचन में काम करना मुश्किल होता है. क्योंकि, चिमनी के रास्ते कुकिंग के समय उठने वाला धुआं और भाप बाहर जाती है, जिसकी वजह से किचन में सफोकेशन की स्थिति नहीं बनती. इसलिए अब किचन में चिमनी का होना आम बात हो गई है. लेकिन, बहुत से लोगों को अभी भी चिमनी के मेंटेनेंस के बारे में जानकारी नहीं है, जिस वजह से चिमनी से अक्सर तेल गैस के चूल्हे के ऊपर टपकता रहा है.
इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपके लिए चिमनी के मेंटेनेंस के टिप्स लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप आपनी चिमनी को केवल 8 रुपये में नीट एंड क्लीन कर सकेंगे. साथ ही इन टिप्स को यूज करने पर आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी और आपकी चिमनी 15 मिनट में पहले जैसी साफ सुथरी हो जाएगी.
कब करनी चाहिए चिमनी की सफाई
चिमनी की सफाई वैसे तो कम से कम 2-3 महीने में एक बार करनी चाहिए. लेकिन, यदि आप ज्यादा तेल और मसाले वाला खाना बनाते हैं, तो इसे हर महीने में एक बार जरूर साफ करें. इसके अलावा चिमनी की सफाई इसके फिल्टर पर भी निर्भर करती है. कैसेट फिल्टर होने पर हर 8-10 दिन में इसकी सफाई करना चाहिए. वहीं, बैफल फिल्टर को 2-4 हफ्ते में एक बार साफ करने और चारकोल फिल्टर को 3-6 महीने में एक बार बदलने की जरूरत होती है.
विनेगर से साफ करें किचन की चिमनी
अगर आपके किचन में विनेगर है, तो किचन की चिमनी को साफ रखना आपके लिए बहुत आसान हो जाएगा. इसके लिए फिल्टर को सावधानी से निकालकर गर्म उबलते पानी में विनेगर मिलाकर उसमें डूबो दें. इसके लिए केवल 1-2 कप विनेगर का इस्तेमाल करें. जब फिल्टर को भिगोए हुए 15 मिनट हो जाए, तो इसे एक एक सॉफ्ट स्क्रबर से साफ कर लें. इसके बाद इसे सुखाकर चिमनी में वापस लगा दें.
बेकिंग सोडा से चमक उठेगी चिमनी
बेकिंग सोडा कुकिंग के साथ सफाई के लिए भी बहुत कारगर मानी जाती है. ऐसे में इससे चिमनी को भी चमकाया जा सकता है. बेकिंग सोडा से चिमनी को साफ करने के लिए एक कटोरी में पानी के साथ इसका पेस्ट तैयार करें. फिर चिमनी को सूखे कपड़े से झाड़ कर इसे सॉफ्ट ब्रश की मदद से पूरी चिमनी पर अच्छी तरह से लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. अब एक गीले कपड़े से इसे पोंछ लें.
Kumkum sharma 

