मौसम का मिजाज:शीतलहर रुकने से पारा चढ़ा, पाले से फसलाें में नुकसान का सर्वे जारी
जिले में गुरुवार काे शीतलहर चलना बंद हाे गई। इससे दिन में सर्दी का असर कम हुआ लेकिन रात में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दिन की तुलना में गुरुवार काे अलवर शहर के न्यूनतम तापमान में 1.07 और अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की वृद्धि हुई। शहर में गुरुवार काे न्यूनतम तापमान 2.7 और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। दाेपहर में छितराए हुए बादल छाए हुए थे। माैसम विभाग ने 20 जनवरी काे माैसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इधर, कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक छाेटेलाल यादव का कहना है कि पाला पड़ने के कारण जिले में रबी की फसल में 5 से 15 प्रतिशत के नुकसान का अनुमान है। सरसाें सहित सब्जियाें की फसलाें में पाले का सबसे अधिक असर दिखाई दिया है। सर्वे किया जा रहा है। विवेकानंद चौक पर सर्दी से बचने के लिए अलाव के समीप खड़ी गायें।
Naresh Chouhan 

