शीतलहर: पहाड़ों से राजस्थान पहुंची सर्दी 5 दिन के बाद आबू फिर 1 डिग्री पहुंचा

शीतलहर: पहाड़ों से राजस्थान पहुंची सर्दी 5 दिन के बाद आबू फिर 1 डिग्री पहुंचा

पहाड़ी इलाकाें में बर्फबारी से अब प्रदेश के मैदानी इलाकाें में भी सर्दी में बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है। ठंड बढ़ने के साथ गलन का अहसास भी हाेने लगा है। रात का पारा कई शहराें में सामान्य से 10 डिग्री नीचे चला गया। बीती रात माउंट आबू में रात का पारा 1.0 डिग्री पर आ गया। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। नौ शहराें में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।

माैसम वैज्ञानियाें के अनुसार दिसम्बर-जनवरी में पिछले सालाें के मुकाबले अधिक सर्दी पड़ेगी। पहाड़ी इलाकाें में बर्फबारी हाेने से नवंबर में ही शीतलहर जारी है। शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट हाेगी और विशेषज्ञाें के अनुसार इस बार समुद्र में ला नीना का प्रभाव रहने से ठंड पहले से ज्यादा पड़ेगी।