किसान आंदोलन: NDA से अलग हुए हनुमान बेनीवाल किसानो के साथ रहकर आन्दोलन में रहेंगे

किसान आंदोलन: NDA से अलग हुए हनुमान बेनीवाल किसानो के साथ रहकर आन्दोलन में रहेंगे

किसान आंदोलन में अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) भी किसानों के मुद्दे पर NDA से अलग हो गई। RLP के इकलौते सांसद हनुमान बेनीवाल हैं, जो अपनी पार्टी के संयोजक भी हैं। उन्होंने शनिवार को अलवर के शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर पर NDA से अलग होने का ऐलान किया। जिसके बाद बेनीवाल ने रात भी बॉर्डर पर ही बिताई। इस दौरान कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी भी उनसे मिलने पहुंचे।

शाजापुर खेड़ा हरियाणा बॉर्डर पर रात भर हनुमान बेनीवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ टेंट में रुके रहे। इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान का किसान भी देश के किसान आन्दोलन में साथ खड़ा है, किसान का मान और सम्मान ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

हरियाणा शाहजहांपुर खेड़ा बॉर्डर पर शुरुआत से आंदोलन कर रहे किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि राज छोड़ना हिम्मत का काम है बेनीवाल भाजपा सरकार का साथ छोड़ कर आए हैं। निश्चित रूप से आंदोलन को मजबूती मिली है।