Corona Update: चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा कोरोना पॉजिटिव

Nov 24, 2020 - 07:09
Nov 24, 2020 - 07:11
Corona Update: चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा कोरोना पॉजिटिव

जयपुर: प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव आये। मंत्री ने सोमवार को इसकी जानकादी ट्वीटर के माध्यम से दी। उन्होंने कहा है कि, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण आने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।' डॉ. शर्मा 2 दिन पहले ही अपने निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी में एक चुनावी जनसभा को बिना मास्क संबोधित करते नजर आये थे।

जयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच पहुंचे मंत्री

कोरोना संक्रमण के बाद सोमवार को मंत्री राजधानी जयपुर के प्रताप नगर स्थित आरयूएचएस कोविड सेंटर पंहुचे। आरयूएचएस में उन्होंने अन्य कोरोना मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। आरयूएचएस में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिकारियों को चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी के निर्देश दिए ।