समीक्षा बैठक में सीएम ने लिया निर्णय, सभी सहकारी दवा केंद्र होंगे ऑनलाइन

Aug 19, 2020 - 05:10
Aug 19, 2020 - 03:25
समीक्षा बैठक में सीएम ने लिया निर्णय, सभी सहकारी दवा केंद्र होंगे ऑनलाइन

जयपुर: प्रदेश के सवा 4 करोड़ पेंशनर्स की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने सभी सहकारी भंडारों के मेडिकल विक्रय केन्द्रों को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए इन केंद्रों को राज्य सरकार के ट्रेजरी एवं पेंशन विभाग से भी जोड़ा जाएगा, साथ ही, काॅनफेड एवं सहकारी उपभोक्ता भंडारों के लिए दवाओं की खरीद भी केन्द्रीयकृत व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को सहकारिता व कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में लिया।