राजस्थान : ब्रिटिश नागरिक को डेंगू-मलेरिया और कोरोना होने के बाद कोबरा ने काटा
जयपुर: कोरोना काल से पहले राजस्थान आए एक ब्रिटिश मूल के नागरिक इयान जोनस पहले डेंगू और मलेरिया की चपेट में आने के बाद फिर कोरोनावायरस ने जकड़ लिया। तीनों बीमारियों से जीतने के बाद उन्हें एक जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया। जहरिले सांप के काटने पर उसको भी मात देने में कामयाब रहे। इयान जोनस को जोधपुर जिले में एक कोबरा ने काट लिया था। उन्हें जोधपुर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इयान जोनस अब स्वास्थ्य है।


