क्रोएशियाः राजधानी जागरेब में लगातार दूसरे दिन भी 6.3 तीव्रता का भूकंप

क्रोएशियाः राजधानी जागरेब में लगातार दूसरे दिन भी 6.3 तीव्रता का भूकंप

क्रोएशिया की राजधानी जागरेब में लगातार दूसरे दिन भूकंप के बड़े झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों की वजह से कुछ लोगों को चोट लगी तो छतों और इमारतों को काफी नुकसान हुआ। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र (SMSC) ने बताया कि जागरेब के दक्षिण-पूर्व में 46 किलोमीटर (17 मील) की दूरी पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि भूकंप से व्यापक क्षति हुई जिसमें कई घरों और इमारतों की छतें ढह गईं तो कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। सोमवार को भी इसी क्षेत्र में 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया था।

क्रोएशिया में सोमवार को राजधानी जागरेब के दक्षिणपूर्व में 50 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप आया था। राजधानी में यह भूकंप स्थानीय समयानुसार 5 बजकर 28 मिनट पर आया। इससे पहले क्रोएशिया की राजधानी जागरेब में मार्च में 5.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया था जिसमें एक आदमी की मौत के साथ 27 लोग घायल हो गए थे।