डीग उपखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह तड़के भारी संख्या में टिड्डी दल ने हमला कर दिया

डीग उपखंड

क्षेत्र में शनिवार की सुबह तड़के भारी संख्या में टिड्डी दल ने हमला कर दिया । वहीं ग्रामीणों और बच्चों ने थाली , डीजे सहित मंदिरों में शंख व झालर आदि बजाकर अपने स्तर पर टिड्डी दल को भगाने का प्रयास किया। गाँव के पूर्व उपसरपंच पंकज शर्मा ने कृषि अधिकारी रामबाबू शर्मा व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। कार्यवाहक एसडीएम सोहन सिंह नरुका ने बताया कि टिड्डी दल से फसलों में काफी नुकसान हो सकता है इसलिए प्रशासनिक स्तर पर टिड्डियों को भगाने के लिए क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह टिड्डी दल को अपने स्तर पर थाली आदि बजाकर आवाज के माध्यम से उन्हें भगाने का प्रयास करें क्योंकि टिड्डी दल जहाँ बैठ गया वहाँ से इनको भगाना मुश्किल होगा । 

बाईट - सोहन सिंह नरुका , कार्यवाहक एसडीएम - डीग