नीट -जेईई परीक्षा:परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत, एडमिट कार्ड दिखाकर कर सकेंगे यात्रा

नीट -जेईई परीक्षा:परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत, एडमिट कार्ड दिखाकर कर सकेंगे यात्रा

दिल्ली + एनसीआर: जेईई और नीट का परीक्षा देने वाले छात्रों को सेंटरों तक पहुंचाने के लिए उत्तर रेलवे सहित देश भर में सभी जोनों ने बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में छात्र एडमिट कार्ड दिखाकर ही यात्रा कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा और राष्‍ट्रीय प्रवेश परीक्षा-स्नातक को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

फाेटाे वायरल करने की धमकी देने वाली आरोपी महिला ने सीबीआई की अफसर बनकर पीड़िता से 1 कराेड़ मांगे थे (यह भी पढ़ें)

जेई मेन 2020 का एग्जाम एक सितंबर से 6 सितंबर के बीच होना है, जबकि 2020 का एग्जाम 13 सितंबर को होगा नीट के लिए 15.97 और जेईई मेन के लिए 8.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक आने-जाने की सुविधा हेतु भारतीय रेलवे ने 2 से 15 सितंबर तक 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। राज्य सरकार की ओर से छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को चलाने की मांग की गई थी।

सेवर जेल में चल रहे मोबाइल बैंक का किया पर्दाफाश (यह भी पढ़ें)

जिन रूटों पर ये लोकल ट्रेनें चलाई जा रही हैं रेलवे ने उन रूटों पर पड़ने वाले स्टेशनों पर अन-रिजर्व टिकट काउंटर खोलने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही यात्री यूटीएस ऑन मोबाइल एप के जरिए भी ये अन-रिजर्व टिकट बुक कर सकते हैं। इस दौरान स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड दिखा कर ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे।