सिर्फ नहाने से पहले ही नहीं इस समय पानी पीना भी बन जाता है अमृत

Drinking water not only before bathing but also at this time becomes nectar

सिर्फ नहाने से पहले ही नहीं इस समय पानी पीना भी बन जाता है अमृत

पानी पीने का सही तरीका और समय | Right way and time to drink water

1. नहाने से पहले

नहाने से पहले एक गिलास पानी ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद करता है. शॉवर लेने से पहले एक गिलास पानी पीने से आपके शरीर को तापमान को बैलेंस करने में मदद मिलती है.

2. खाली पेट

सुबह खाली पेट एक गिलास नॉर्मल पानी पीने के फायदे जग जाहिर हैं. यह शरीर के अंदर अंगों को सक्रिय करने में मदद करता है, टॉक्सिन्स को हटाता है और कब्ज से राहत दिलाता है.

3. भोजन करने से पहले ज्यादा पानी न पिएं

इससे पाचन तंत्र परेशान हो सकता है. भोजन से पहले पानी पाचन में मदद करता है, लेकिन खाने के एक घंटा पहले पानी पीना सही है. नहीं तो पाचक रस अपना काम ठीक से नहीं करेंगे.

4. सोने से पहले

सोने से एक घंटे पहले पानी शरीर को खोए हुए बॉडी लिक्विड को फिर से भरने में मदद कर सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि ये एक घंटा पहले होना चाहिए न कि दस मिनट पहले.

5. मात्रा और समय का ध्यान रखें

शरीर के लिए ज्यादा मात्रा में पानी वास्तव में अच्छे से ज्यादा नुकसान कर सकता है और कभी-कभी 8 गिलास पानी भी बहुत ज्यादा हो सकता है.