परिक्रमा मार्ग में सामईं से नगला दांदू तक ध्वस्त होंगे अतिक्रमण, थमाए नोटिस

परिक्रमा मार्ग में सामईं से नगला दांदू तक ध्वस्त होंगे अतिक्रमण, थमाए नोटिस

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग विकास परियोजना में अवैध अतिक्रमण विकास में रोडा बनकर खड़े हुए हैं। अतिक्रमणों के चलते जगह-जगह विकास परियोजना का कार्य लंबे समय से ठप पड़ा है। परियोजना अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर चिन्हिकरण के बाद बार-बार दिए गए नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारियों की ओर से अतिक्रमण नहीं हटाए गए हैं।

अब पंचायत की ओर से अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के लिए अंतरिम नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत की ओर से अतिक्रमणकारियों को अंतरिम नोटिस जारी किए गए है।

जिसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत सामईं स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र से नगला दांदू तक अवैध अतिक्रमण कर बने मकानों का चिन्हिकरण कर दिया गया है। आबादी सीमा में 27 फीट के रास्ते के चिन्हिकरण किए जाने के बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर दिए गए लिखित शपथ-पत्र के बाद भी अतिक्रमण नही हटाए गए है।