पाकिस्तान में उपद्रवियों ने मंदिर तोड़ा तोड़फोड़ करने के बाद लगाई आग
पाकिस्तान में भीड़ द्वारा एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट के करक जिले में बुधवार को हुई। स्थानीय लोगों की भीड़ ने मंदिर पर धावा बोल दिया। भीड़ ने मंदिर को तहस नहस कर दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर को आग के हवाले कर दिया। जिला पुलिस अधिकारी इरफान मरवत ने कहा कि मंदिर के विस्तार कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने पुराने ढांचे के साथ-साथ नए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है।
बता दे, जिले के तेरी गांव के मंदिर का 2015 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक विस्तार किया जा रहा था। इस मंदिर को इससे पहले 1997 में एक स्थानीय मुफ्ती ने नष्ट कर दिया था और इस पर अवैध कब्जा कर लिया था।


