Samsung Galaxy M12 भारत में जल्द होगा लॉन्च
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung भारत में जल्द ही Galaxy M12 स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। ये मिड रेंज स्मार्टफोन होगा और इसका सपोर्ट पेज भारत में लाइव हो चुका है। Galaxy M12 के रेंडर से ये निकल कर आ रहा है कि इस बार कंपनी ने M सीरीज का डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया है। इससे पहले तक जितने भी M सीरीज के स्मार्टफोन्स आए हैं, उनमें इस तरह का डिजाइन नहीं देखा गया है। Galaxy M12 का रेंडर Google Pixel 4a से मिलात जुलता लग रहा है।
Galaxy M12 में डुअल टोन रियर पैनल और स्क्वॉयर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy M12 में सैमसंग का इनहाउस प्रोसेसर Exynos 850 दिया जाएगा और इसके साथ 3GB रैम वेरिएंट होगा। Galaxy M12 में Android 11 का सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन का रेंडर पॉपुलर टिप्स्टर OnLeaks के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और हेडफोन जैक दिया जा सकता है।
Galaxy M12 में 6.5 इंच की Infinity V डिस्प्ले दी जा सकती है। इस फोन के साथ डुअल सिम सपोर्ट और माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जा सकता है। फोन में दो रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इसे भारत में अगले साल की शुरुआत में पेश कर सकती है।


