सर्किट हाउस परिसर में लगाए जाएंगे फलदार और छायादार पौधे, 15 फीट चौड़ा ट्रैक भी बनेगा

सर्किट हाउस परिसर में लगाए जाएंगे फलदार और छायादार पौधे, 15 फीट चौड़ा ट्रैक भी बनेगा

जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया की अध्यक्षता में आज सर्किट हाउस के विकास और सौन्दर्य करण के संबंध में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिला कलक्टर ने अब तक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्किट हाउस में जूलीफ्लोरा और बबूल के पेड़ों को हटाने का कार्य नीलामी कमेटी के जरिए कराएं। सिंचाई हेतु पाइप लाइन, परिसर में उत्कृष्ट क्वालिटी के फलदार और छायादार पेड़ लगाने का कार्य, हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य, ट्रैक की चौड़ाई 15 फीट तक करने और प्लांटेशन का कार्य करवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में नगर विकास न्यास की सचिव डॉ मंजू अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्रीमती सुनीता पंकज, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय सुश्री चन्दना खोरवाल, डीएफओ अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता संगीत अरोडा , अभिशाषी अभियन्ता श्री राम मीना , सर्किट हाउस मैनेजर जीसी बुनकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।