क्रिसमस के दिन होने जा रही है गौहर खान और इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार की शादी
गौहर खान और इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार 25 दिसम्बर को शादी करने जा रहे है। गौहर ने सोशल मीडिया पर शादी के डेट के साथ मंगेतर जैद के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी। कोरोना काल के चलते गौहर-जैद की शादी में केवल परिवार ही शामिल हो रहा है।
गौहर और जैद मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में निकाह करने वाले हैं। इससे पहले कपल अपना प्री-वेडिंग शूट करवाने पुणे पहुंचे थे। प्री वेडिंग शूट के लिए पुणे का जाधवगढ़ होटल फाइनल किया गया। गौहर खान चाहती थीं कि उनका प्री वेडिंग शूट किसी रॉयल जगह में हो जिसके चलते इस वेन्यू को चुना गया। बता दे वेडिंग के लिए मुम्बई के आईटीसी मराठा होटल में होगा गौहर खान- जैद दरबार का निकाह।
गौहर खान और जैद दरबार की शादी रस्में दो दिन पहले 22 दिसम्बर से शुरू होंगी। इस शादी में गौहर और जैद के परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो सकेंगे। मेहमानों की कटौती कोरोना महामारी को देखते हुए की गई है।


