PM मोदी को लीजन ऑफ मेरिट अवॉर्ड से सम्मानित किया भारत को ग्लोबल पावर बनाने के लिए चुने गए

PM मोदी को लीजन ऑफ मेरिट अवॉर्ड से सम्मानित किया भारत को ग्लोबल पावर बनाने के लिए चुने गए

भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को इस सम्मान से नवाज़ा। अमेरिका में भारतीय एम्बेसडर तरणजीत संधु ने पीएम मोदी की तरफ से इस सम्मान को रिसीव किया। लीजन ऑफ मेरिट अमेरिका का सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक है, जो किसी अमेरिकी सेना के अफसर, देश के लिए कुछ बेहतरीन करने वाले व्यक्ति या फिर किसी दूसरे देश के प्रमुख को दिया जाता हैं।

भारत के लिए अमेरिका की तरफ से कहा गया कि मोदी की अगुआई में उनका देश ग्लोबल पावर बन रहा है। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप बढ़ाने और वैश्विक चुनौतियों को सामना करने में अहम भूमिका निभाई। आबे को यह सम्मान प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के साथ उसे मुक्त रखने और मॉरीसन को ग्लोबल चैलेंजेस से कामयाबी से निपटने के लिए दिया जाता हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को 2016 में ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद (सऊदी अरब), 2016 में ही स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्ला खान, 2018 में ग्रेंड कलर ऑफ द स्टेट ऑफ पेलेस्टाइन (फिलिस्तीन) अवॉर्ड, 2019 में ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड (UAE), 2019 में ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू (रूस) और इसी साल ही ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इजुद्दीन (मालदीव) से सम्मानित किया गया।