हरीश मीना का गर्ग को जवाब:कौनसी भाषा है असली राजस्थानी, यहां तो हर किमी पर बदल जाती है बोली

हरीश मीना का गर्ग को जवाब:कौनसी भाषा है असली राजस्थानी, यहां तो हर किमी पर बदल जाती है बोली
मैं राजस्थानी को मान्यता का समर्थन नहीं करता

सदन में भाजपा के जाेगेश्वर गर्ग सहित कई विधायकाें ने राजस्थानी भाषा काे मान्यता दिलाने का मुद्दा उठाया। राज्य सरकार के स्तर पर कानून बनाने का मुद्दा उठाया गया। इस पर विधायक हरीश मीना ने राजस्थानी भाषा काे मान्यता दिलाने पर विराेध जताकर सबकाे चाैका दिया। उन्हाेंने कहा कि वह ऐसी किसी भाषा काे मान्यता दिलाने के पक्ष में नहीं है बल्कि विराेध करते है राजस्थान में अलग - अलग बाेली है।

ऐसे में राजस्थानी काेई भाषा है ही नहीं। भाषा काे मान्यता दिलाने के अलावा किसानाें और आमजन आदि के मुद्दे सरकार के सामने खड़े है। मीना ने भ्रष्ट अफसराें काे फिल्ड में नहीं लगाने और जाे लगे हुए है, उन्हें फिल्ड से हटाने की बात भी की।

बलजीत ने बहाए आंसू, नाैकरियाें में लोकल को भर्ती करने का कानून बनाने पर अड़े

नाैकरियाें में स्थानीय युवाओं काे तरजीह दिलाने व दूसरे राज्याें के अभ्यर्थियाें के भर्ती परीक्षा पर राेक लगाने के मुद्दे पर विधानसभा में निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने मुद्दा उठाया। मुद्दा उठाते हुए वह भावुक हाे गए और आंसू झलक पड़े। इस सरकार में इस मुद्दे पर कुछ नहीं हुआ है।

आखिरकार राजस्थान ऐसा कानून क्याें नहीं बना रहा है। देश के 23 राज्याें ने इस तरह का कानून बना लिया है। ऐसे में राजस्थान भी ऐसा कानून बनाएं या उन राज्याें के कानून खत्म कराएं। दरअसल पिछले माह बलजीत यादव के पिता का निधन हाे गया था।