अलवर नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरूका द्वारा बेहद सराहनीय कार्य

अलवर नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरूका द्वारा बेहद सराहनीय कार्य
अलवर नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरूका द्वारा बेहद सराहनीय कार्य

राज्य सरकार की मंशा अनुसार कोई भी गरीब बेसहारा व्यक्ति बाहर नहीं सोये, इसके लिए नगर परिषद अलवर द्वारा ई-रिक्शा का संचालन किया गया है, जो कि शहर में रात्रि कालिन में 6 बजे से 11 बजे तक भ्रमण कर जो भी व्यक्ति बाहर सोता हुआ पाया जाएगा उसे ई-रिक्शा में बैठाकर नजदीकी आश्रय स्थल पर पहुंचाया जाएगा।

सभी नागरिकों से निवेदन है कि कोई भी व्यक्ति गरीब या बेसहारा बाहर सोता हुआ पाया जावे तो उसकी सूचना नगर परिषद अलवर के कंट्रोल रूम नंबर 2700466 पर देवें। ताकि नगर परिषद द्वारा ई-रिक्शा से उसे आश्रय स्थल पर पहुंचाया जा सके।

सोहन सिंह नरूका (आयुक्त), नगर परिषद, अलवर