हुंडई न्यू कार पर 70000 रुपए का डिस्काउंट और शानदार ऑफ़र के साथ मैकेनिकल पार्ट्स पर 10% डिस्काउंट मिलेगा

हुंडई न्यू कार पर 70000 रुपए का डिस्काउंट और शानदार ऑफ़र के साथ मैकेनिकल पार्ट्स पर 10% डिस्काउंट मिलेगा

ग्राहकों के लिए एक बार हुंडई बेहतरीन ऑफ़र लेकर आ रही हैं। हुंडई अपनी स्मार्ट केयर क्लिनिक प्रोग्राम लेकर आई है। 14 से 23 दिसंबर तक यह प्रोग्राम चलेगा। इस प्रोग्राम को देश के 1288 हुंडई सर्विस पॉइंट में शुरू किया गया है। इस दौरान ग्राहकों को स्पेशल डिस्काउंट और ऑफर के साथ कॉम्पलीमेंट्री चेकअप दिया जा रहा है। हुंडई की इस स्मार्ट केयर क्लिनिक के दौरान फ्री टॉप वाश, मैकेनिकल पार्ट्स पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट, कॉम्पलीमेंट्री 50 पॉइंट चेक, नई कार खरीदी पर 70,000 रुपए का आकर्षक डिस्काउंट, सभी वैल्यू एडेड सर्विस पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट, मैकेनिकल लेबर पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इस प्रोग्राम में 200 लकी ग्राहकों के लिए कॉम्पलीमेंट्री 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, लकी 1000 ग्राहकों के लिए कॉम्पलीमेंट्री 1000 रुपए तक की अमेजन वाउचर/फ्यूल कार्ड दिया जाना है। कंपनी इस ईयर एंड में ग्राहकों को लुभाने के लिए यह स्मार्ट केयर क्लिनिक लाया है।

इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को मनोरंजन के लिए गाना और Zee5, फूड के लिए डाइनआउट और चायोस, हेल्थ के लिए 1MG, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए पोरट्रॉनिक्स और लर्निंग के लिए वेदांतु ऐप से साझेदारी की है। कंपनी के ग्राहक ऐप के माध्यम से इसका लाभ ले सकते हैं।