भारत में जल्द ही लॉन्च करेगी Xiaomi Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro
Xiaomi भारतीय बाजार में नई स्मार्ट टीवी लॉन्च हो रही है। Mi TV 5 सीरीज लाने की तैयारी में है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्ट टीवी Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro ऑफर करती है। दरअसल, कंपनी ने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में एक नए प्रॉडक्ट को टीज किया गया है। इसके साथ ‘Quantum Leaps Ahead’ टैगलाइन दी गई है. Quantum शब्द के इस्तेमाल से ऐसा माना जा रहा है कि यह Mi TV 5 Pro ही है क्योंकि इसी टीवी में Ultra-HD Quantum Dot LED स्क्रीन दी गई है।
शाओमी ने Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro को चीन में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। भारत में इन्हें इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। शाओमी के ये दोनों स्मार्ट टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच में आते हैं. इन सभी टीवी में अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले।
Mi TV 5 Pro टीवी QLED स्क्रीन के साथ आएगा, जबकि Mi TV 5 में रेगुलर एलईडी स्क्रीन होगी। दोनों टीवी में HDR सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।इंडियन मार्केट में Mi TV 5 सीरीज के मॉडल ऐंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। Mi TV 5 में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। वहीं, Mi TV 5 Pro में 4 जीबी रैम और 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
भारत में कंपनी Mi TV 5 को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश कर सकती है। वहीं, Mi TV 5 Pro की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रहने की उम्मीद है।


