हाजीपुर गांव में महिलाओं को जल संरक्षण के लिए किया गया प्रेरित

Feb 22, 2022 - 21:51
Feb 22, 2022 - 12:32
हाजीपुर गांव में महिलाओं को जल संरक्षण के लिए किया गया प्रेरित

रामगढ़ के विवेकानंद यूथ मंडल ने गांव हाजीपुर में 'कैच दी रेन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हाजीपुर गांव में किया गया। नेहरू युवा मंडल कुंडला के अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि इस अवसर पर युवक मंडल की सदस्य महिलाएं मौजूद रहीं। जिसमें युवक मंडल अध्यक्ष रानी देवी ने महिलाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया और जल को व्यर्थ ना बहाए इसकी शपथ ली। महिलाओं को पानी बचाने के तरीके बताए गए। इसके अलावा महिलाओं को इस मौके पर दैनिक रूप से जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। पिंकी, मेहरूबा, लालती, मेनका आदि सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।