वैक्सीनेशन का ड्राई:अलवर के तीन अस्पतालों में तैयारियां पूरी; जिला अस्पताल, मित्तल हॉस्पिटल और सीएचसी नीमराणा में होगा ट्रायल
अलवर जिले में जिला अस्पताल, अलवर शहर में मित्तल हॉस्पिटल व सीएचसी नीमराणा में वैक्सीनेशन का ड्राई रन शुक्रवार सुबह दस से दोपहर एक बजे के बीच में किया जाएगा। एक जगह पर 25 वॉलंटियर्स काे टीका लगाया जाएगा। जिसकाे लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारी की है। ड्राई रन से तैयारियों में रही कमी भी सामने आ सकेगी। ताकि बाद में वैक्सीन लगाना शुरू होने के बाद किसी तरह की कमी नहीं रहे।
10 बजे से ड्राइ रन
सीएमएचओ डॉ ओपी मीणा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से एक साथ अलवर शहर के दो अस्पताल व नीमराणा के सीएचसी में ड्राइ रन होगा। वैसे तो ड्राइ रन की तैयारियां पूरी हैं। ड्राइ रन में वैक्सीन जिला अस्पताल से अन्य अस्पतालों में पहुंचेंगी। वहां फिर एक-एक करके प्रत्येक जगह पर 25 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसका मकसद कोविड 19 के वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तैयारी को परखने से है। ताकि कहीं कमी हो तो सुधार किया जा सके।


