घर में घुसकर विवाहिता से रेप:किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, जागरण से पति लौटा तो भाग छूटा पड़ोसी

घर में घुसकर विवाहिता से रेप:किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, जागरण से पति लौटा तो भाग छूटा पड़ोसी
बारां में घर में घुसकर विवाहिता से पड़ोसी युवक ने रेप किया।

बारां के बापचा इलाके में घर में घुसकर एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी नंदसिंह राजावत ने बताया कि बापचा निवासी एक विवहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि 6 फरवरी की रात उसका पति मंदिर में जागरण में गया था। देर रात गांव का रहने वाला विजेंद्र गुर्जर जबरन घर में घुस आया। विवाहिता के साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पति के घर आने पर विजेंद्र गुर्जर मौके से भाग निकला। पति को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।