इंडिविजुअल रेसलिंग वर्ल्ड कप में अंशु अकेली भारतीय पहलवान जो मेडल जीती 25 में से 20 रेसलर इवेंट में हारे

इंडिविजुअल रेसलिंग वर्ल्ड कप में अंशु अकेली भारतीय पहलवान जो मेडल जीती 25 में से 20 रेसलर इवेंट में हारे

सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित इंडिविजुअल रेसलिंग वर्ल्ड कप में अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में मेडल जीता। फाइनल में मेसिडोनिया की अनातासिया निकिता ने अंशु को 5-1 से हराया। 12 दिसंबर से शुरू हुआ रेसलिंग वर्ल्ड कप 18 दिसंबर तक खेला जाएगा। बता दे 18 साल की अंशु वर्ल्ड कप में मेडल जीतने वाली अकेली भारतीय महिला पहलवान रहीं। इस इवेंट में भारत की 8 महिला रेसलर्स ने हिस्सा लिया। जिसमें से 7 को हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड कप में 25 रेसलर्स (8 महिला, 17 पुरुष) ने अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लिया था। इनमें से 20 हार कर बाहर हो चुके हैं। जबकि फ्री-स्टाइल में 4 रेसलर्स को चुनौती पेश करना बाकी है।

अंशु ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत अजरबेजान की एलयोना कोलेसनिक के खिलाफ 4-2 की जीत के साथ की थी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की लॉरा मर्टेन्स को 3-1 से हराया। वहीं, सेमीफाइनल में उन्होंने रूस की वेरोनिका चुमिकोवा को हराया था।