निर्माण सोसायटी एवं राजस्थान बाल कल्याण समिति के तत्वावधान में किसान उत्पादन संगठन FPO का शुभारम्भ एवं किसान सभा सम्मेलन
कपासन। निर्माण सोसायटी एवं राजस्थान बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में किसान उत्पादन संगठन FPO का शुभारम्भ एवं किसान सभा सम्मेलन प्रात: ग्यारह बजे से सायं चार बजे तक शनिमहाराज रोड़ हापाखेड़ी बस स्टेण्ड के पास आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला कलेक्टर गितेश मालवीय ने किसानों को सरकार द्वारा प्रचलित योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
राजस्थान में प्रचलति योजना का जिक्र करते हुए उन्होने बताया कि सरकार ने चिरंजीवी योजना को नए रूप में लाकर 5 लाख का दुर्घटना बीमा एवं 10 लाख का कैशलेस इलाज किया जा रहा है।
जिला उप कलेक्टर के कर कमलों द्वारा किसान उत्पादक संगठन का शुभारम्भ कर एवं समस्त बोर्ड सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नाबार्ड से जिला विकास प्रबन्धक महेन्द्र डूडी ने उपस्थित किसानो को एफपीओ संगठन से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होने बताया कि इस संगठन के माध्यम से किसानो को कम्पनियों का असली खाद बीज व दवाईयाँ कम किमत में मिल पायेगी। इसके साथ ही किसानों कि उपज अच्छी कीमत में बिक पायेगी। उन्होनें किसान उत्पादक संगठन के अनेक लाभ व जानकारियाँ साझा करते हुए नाबार्ड कि अन्य योजनाओं के बारे में भी किसानों के साथ साझा किया और आने वाले समय में कपासन क्षेत्र के अधिकतम किसानों को उनका लाभ लेने के लिये प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में कृषि अधिकारी प्रशांत जाटोलिया ने प्राकृतिक खेती के गुण एवं देशी दवाइयों को बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होने बताया की आज कल अलग अलग प्रकार की बीमारियों का मुख्य कारण रासायनिक खेती है।हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए।उन्होने किसानों के लिए प्रचलित कृषि विभाग कि समस्त योजनाओं को एक एक करके उनके लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रधान भैरू लाल चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं को त्वरित रूप से समाधान करने का आश्वासन दिया।वहा उपस्थित एक किसान ने अपने गाँव में पिने के पानी कि समस्या बताई,जिसे उन्होने अगले एक सप्ताह में समाधान करने का आसवासन दिया।चौधरी ने निर्माण के कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि निर्माण संस्था जमीनी स्तर पर किसानो के साथ जुड़कर किसानो के विकास के लिये कार्य कर रही है।निर्माण सरकार द्वारा प्रचलित समस्त योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में विशेष योगदान कर रही है।
इसलिये उन्होनें सभी किसानों को निर्माण से जुड़कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक प्रबन्धक राजेंद्र बैरवा ने आश्वस्त किया कि किसान के खाते खुलवाकर कर उनका लेन देन बैंक द्वारा किया जायेगा।एवं जरूरत अनुसार लोन उपलब्ध कराकर भरपूर सहयोग किया जायेगा। निर्माण सोसायटी के राजस्थान प्रबंधक मुकेश कुमार योगी ने संस्था के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संस्था भाषा विकास व साक्षरता पर कार्य करने के साथ पिछले पांच वर्षो से कृषि पर भी कार्य कर रही है। जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये प्रेरित करना, किसानों के आर्थिक विकास हेतु गाँवों में किसान सभाओं का गठन करते हुए, किसान उत्पादक संगठन का गठन किया जा रहा है। उन्होनें बताया अभी तक कपासन में 56 किसान सभाओं का गठन किया जा चुका है।
जिसमें 649 किसान परिवार जुड़ चुके है।साथ ही फरवरी माह के अंत तक भूपाल सागर में भी किसान उत्पादक संगठन का गठन किया जायेगा।उन्होंने बताया कि निर्माण किसानों के साथ मिलकर उनको भिन्न भिन्न रूप में सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिला रही है।
कार्यक्रम में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रबंधक, स्थानीय सरपंच उदयराम जाट एवं निर्माण से रतन लाल गाडरी, राम सिंह चारण, उदय लाल गाडरी, कविता योगी, संजय सिंह कनवास, कोटा एवं पूरण मल बैरवा चाकसू, जयपुर व हापाखेड़ी, अरनियाँ, लालाजी का खेड़ा, शम्भूपुरा, तस्वारिया, बालारड़ा, काच्छियाखेड़ी, खात्याखेड़ी, रैन का खेड़ा, रूदड़ी, लाखा का खेड़ा, भुपाल खेड़ा, बाबरिया खेड़ा, नारीयाँ, हथियाना, गुमानपुरा, रामथली, जेलवालो का खेड़ा, चतुरभुजपुरा व भूपाल सागर के भूपालनगर,गुढ़ा गाँव के लगभग 700 किसानों ने भाग लिया।


