कैलाश विजयवर्गीय को अब Z प्लस सुरक्षा बढ़ाई और बुलेटप्रूफ गाड़ी भी दी गई
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। बीते दिनों पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था, साथ ही कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए थे जिसमें उन्हें चोट आई थी। इसी हमले के बाद अब कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा बढ़ाकर Z श्रेणी की कर दी गई है। कैलाश विजयवर्गीय को बुलेट प्रूफ गाड़ी भी मिलेगी। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीते दिनों जब जेपी नड्डा अपने दौरे पर गए थे, तब उनके काफिले पर हमला किया गया था। इस हमले में जेपी नड्डा सुरक्षित रहे थे, लेकिन उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए थे।
10 दिसंबर को नड्डा के काफिले पर उस वक्त हमला हुआ था, जब वे कोलकाता से 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर जा रहे थे। इसमें विजयवर्गीय भी घायल हो गए थे। डायमंड हार्बर ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का संसदीय इलाका है। प्रदर्शनकारियों ने नड्डा के काफिले का रास्ता रोकने की कोशिश की थी।
12 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने राज्य में तैनात तीन IPS अफसरों को डेपुटेशन पर वापस बुला लिया। बताया जाता है कि नड्डा की सुरक्षा के जिम्मेदारी इन्हीं अफसरों पर थी।


