अमेरिका में आज से 145 जगहों तक वैक्सीन पहुंचाने का काम शुरू लेकिन व्हाइट हाउस स्टाफ को करना होगा इंतजार

Dec 14, 2020 - 09:35
Dec 14, 2020 - 09:58
अमेरिका में आज से 145 जगहों तक वैक्सीन पहुंचाने का काम शुरू लेकिन व्हाइट हाउस स्टाफ को करना होगा इंतजार

अमेरिका में आज से वैक्सीनेशन शुरू होगा। देश के कई राज्यों में 145 जगहों पर वैक्सीन पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। व्हाइट हाउस के जरूरी काम करने वाले स्टाफ और ऑफिसर्स को वैक्सीन लगाने की मंजूरी नहीं मिली हैं। इससे पहले यह खबर आई थी कि 10 दिन में इन्हें वैक्सीन लगा दी जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक़, अमेरिका में कई चरणों में वैक्सीनेशन होगा। पहले चरण में फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स और केयर होम में रह रहे बुजुर्ग लोगों को टीका लगाया जाएगा। कोरोना वैक्सीन के डिस्ट्रीब्यूशन के मुताबिक, इस हफ्ते के अंत तक सभी राज्यों में वैक्सीन के करीब 30 लाख डोज पहुंच जाएंगे। ट्रकों और जहाजों के जरिए वैक्सीन डोज पहुंचाई जा रही है। सरकार ने बीते हफ्ते ही फाइजर और बायोएनटेक को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। देश के फेडरल ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और डिजीस कंट्रोल सेंटर (सीडीसी) ने इसे सुरक्षित बताया है।

अमेरिका ने मॉडर्ना की वैक्सीन के 10 करोड़ एक्स्ट्रा डोज का ऑर्डर दिया है। इससे पहले जुलाई में अमेरिका ने मॉडर्ना से एक लाख डोज खरीदे थे। उसने कुल 30 करोड़ एक्स्ट्रा डोज खरीदने का टारगेट रखा है। हर मरीज को दो डोज की जरूरत पड़ती है। इस लिहाज से 15 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा सकेगी।अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है। इसका मतलब है कि उसने आधी आबादी के लिए वैक्सीन का इंतजाम कर लिया