स्कूल छात्राओं से अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने वाला व्याख्याता गिरफ्तार आज कोर्ट में पेशी

स्कूल छात्राओं से अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने वाला व्याख्याता गिरफ्तार आज कोर्ट में पेशी

हमारे समाज मे गुरु को भगवान से भी ऊंचा स्थान दिया गया है लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने गुरु शिष्य के इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसराना के एक शिक्षक द्वारा छात्राओं से अश्लीलता किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। राउमावि रायसराना में छात्राओं से छेड़छाड़ करने व शारीरिक संबंध का दबाव बनाने वाले राजनीतिक विज्ञान के व्याख्याता को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को दर्ज की गई एफआईआर में पोक्सो एक्ट की धारा और जोड़ी है।

नीमराना पुलिस उपाधीक्षक व जांच अधिकारी लोकेश मीणा ने शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचकर छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ सहित ग्रामीणों एवं अभिभावकों के बयान दर्ज किए। स्कूल में 3 घंटे की जांच के बाद गंडाला निवासी व्याख्याता देवप्रकाश पुत्र धर्मसिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्याख्याता को शनिवार को अलवर स्थित पोक्सो न्यायालय में पेश किया जाएगा।