10 लाख रुपए से पक्का होगा शहीद भूपेंद्र सिंह राजकीय स्कूल का प्रार्थना स्थल और खेल मैदान की बनेगी चारदीवारी
बहरोड़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जागुवास प्रधान सरोज यादव का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाई ओर शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। यहां प्रधान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों की मांग पर प्रधान ने शहीद भूपेंद्र सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की चारदीवारी एवं स्कूल के प्रार्थना स्थल को पक्का करने की घोषणा की।
प्रधान ने कहा कि गांव के विकास और सरकारी विद्यालय के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। शिक्षक विद्यालयों में विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान अवश्य दें। प्रधान सरोज यादव ने बताया कि चार दीवारी करने और प्रार्थना स्थल को पक्का करने में करीब 10 लाख खर्चा आने की संभावना है।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव, पूर्व प्रधान नंदराम ओला, पूर्व सरपंच श्योताज यादव, सरपंच जसवंत यादव, वेद उर्फ कृष्णा कुमार, पूर्व सरपंच गीता चौधरी, डॉ जयपाल यादव, अभय सिंह यादव, फूल सिंह, मिट्ठूलाल, रोहिताश सैनी, दोलाराम सहित ग्रामीण मौजूद रहे। मंच का संचालन भूप सिंह चौधरी ने किया।
satveer 

