भारत और बांग्लादेश के बीच 55 साल बाद खोला जायेगा रेल मार्ग 17 दिसम्बर को मोदी करेंगें उद्घाटन

भारत और बांग्लादेश के बीच 55 साल बाद खोला जायेगा रेल मार्ग 17 दिसम्बर को मोदी करेंगें उद्घाटन

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच 55 साल से बंद पड़े रेल मार्ग को फिर से खोला जाएगा। बता दे सन् 1965 में भारत और बांग्लादेश के बीच रेल संपर्क टूटने के बाद कूचबिहार स्थित हल्दीबाड़ी और उत्तरी बांग्लादेश के चिलहटी के बीच रेलवे लाइन बंद कर दी गई थी। 55 साल बाद बांग्लादेश के साथ रेल मार्ग का दोबारा संचालन होना मोदी सरकार के लिए बहुत बड़ी सफलता है। इस कदम से भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में ऐतिहासिक मजबूती और मधुरता आएगी।

आपको बता दें कि 17 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के हल्दीबाड़ी और पड़ोसी बांग्लादेश के चिल्हाटी के बीच का रेल मार्ग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना करेंगी। इसकी पुष्टि नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने की है।

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा से हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन की दूरी 4.5 किलोमीटर है, जबकि बांग्लादेश के चिल्हाटी की दूरी जीरो प्वॉइंट से 7.5 किलोमीटर के आसपास है। बता दें कि इस रूट पर यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने से कोलकाता से जलपाईगुड़ी जाने वाले लोगों केवल 7 घंटे का समय लगेगा और इससे पहले 12 घंटे लगता था।