नया संसद भवन: 2022 को मिलेगा नया संसद भवन 1200 गुना लागत से डिजिटल सुविधाओं के साथ तैयार होगा

नया संसद भवन: 2022 को मिलेगा नया संसद भवन 1200 गुना लागत से डिजिटल सुविधाओं के साथ तैयार होगा

मोदी की सरकार फिर बड़ा एक नया कार्य करने जा रही है। मोदी जल्द ही नया संसद भवन का निर्माण करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर की दोपहर 1 बजे नए संसद भवन परिसर का शिलान्यास करेंगे। बता दे, देश को 2022 तक नया संसद भवन मिल जाएगा। नए भवन के निर्माण में लगभग 971 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मौजूदा संसद भवन की नींव 12 फरवरी 1921 को रखी गई थी। छह साल में बनी संसद की निर्माण लागत 83 लाख रुपए आई थी। अंग्रेजों ने 1927 तक इसका निर्माण पूरा किया था। 18 जनवरी 1927 को तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड इरविन ने उसका उद्घाटन किया था। अब नया संसद भवन पुराने संसद भवन के मुकाबले एक तिहाई समय में तैयार हो जाएगा, लेकिन लागत करीब 1200 गुना आएगी।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के मुताबिक, नए भवन में संसद सदस्यों के लिए लाउंज, लाइब्रेरी, समिति कक्ष और भोजन कक्ष भी होंगे। डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे संसद को पेपरलेस बनाने में मदद मिलेगी। नई इमारत में 888 लोकसभा और 384 राज्यसभा सदस्य बैठ सकेंगे।