तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1131 अंक उछला; ICICI बैंक बना टॉप गैनर
आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) लगातार हरे निशान पर करते रहें। 30 कंपनी वाली बीएसई सेंसेक्स में 1131 अंक चढ़कर 75,301 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में तेजी देखी गई। 50 कंपनी वाली एनएसई निफ्टी 325 अंक बढ़कर 22,834 पर क्लोज हुआ।
ये है आज के टॉप गैनर और लूजर
आज एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। एनएसई निफ्टी में ICICI बैंक, Lt, महिंद्रा और श्रीराम फाइनेंस टॉप गैनर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं बजाज फिनसर्व, Techm और भारतीय भारतीय एयरटेल के शेयर आज के टॉप लूजर बन गए हैं।
इसके साथ बीएसई सेंसेक्स में Raymond, mastek, triturbine, morepen lab और jyotistruc टॉप गैनर बन गए हैं। वहीं power india, Gensol, aartipharm, aavas और mrpl आज के टॉप लूजर की लिस्ट में शामिल हो गए।
आज सुबह से ही बीएसई सेंसेक्स में power india और Gensol लगभग 5 से 4 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहें।
कल कैसा रहा शेयर बाजार
इससे पहले 17 मार्च को शेयर बाजार हरे निशान पर क्लोज हुआ था। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में भारी बढ़त दर्ज की गई थी। कल यानी 17 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 341 अंक बढ़कर 74,169 पर क्लोज हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी में भी बढ़त दर्ज की गई। एनएसई निफ्टी 115 अंक चढ़कर 22,508 पर बंद हुआ था।
क्यों बढ़ रहा है शेयर बाजार?
शेयर बाजार में आज तेजी के साथ बंद हुए है। बाजार में लगातार हो रही बढ़ोतरी का कारण मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़े माने जा रहे हैं। वहीं हाल ही में जारी खुद्रा मुद्रास्फीति में भी 3.6 फीसदी की गिरावट देखी गई है। जिससे निवेशकों के पास पैसा बढ़ा है। इस वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में GDP बढ़कर 6.2 फीसदी हो गया है। वहीं औद्योगिक उत्पादन (IIP) में भी 5.1 फीसदी की बढ़त देखी गई है।
इसके साथ ही व्यापार घाटे में हो रही कमी ने बाजार में पॉजिटिव प्रभाव डाला है। हालांकि बाजार को अभी भी वैश्विक अनिश्चितताएं प्रभावित कर सकती है
Kumkum sharma 

