शेयर बाजार में छाई रही हरियाली, सेंसेक्स 341 और निफ्टी 113 अंक पर हुआ क्लोज

शेयर बाजार में छाई रही हरियाली, सेंसेक्स 341 और निफ्टी 113 अंक पर हुआ क्लोज

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, 17 मार्च को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में हरियाली छाई रही। बीएसई सेंसेक्स 341 अंक चढ़कर 74,169 पर क्लोज हुआ है। वहीं निफ्टी में भी बढ़त दर्ज की गई है। एनएसई निफ्टी 115 अंक उछलकर 22,508 पर बंद हुआ है।

ये है आज के टॉप गैनर और लूजर

आज शेयर बाजार में हरियाली छाई रही। निफ्टी में भी आज बढ़त दर्ज की गई है। निफ्टी में sbi life, bajaj finance, trent और axis bank आज के टॉप गैनर की लिस्ट में शुमार हो गए। वहीं wipro, bpcl, hero motorsco और itc आज के टॉप लूजर रहें।

आज बीएसई सेंसेक्स में भारी बढ़त देखी गई थी। बीएसई सेंसेक्स में Elgi, JSW, KSCL, TD Power और kec टॉप गैनर बन गए हैं। वहीं FSL, MTNL, SEPC और SENCO आज के टॉप लूजर की लिस्ट में शुमार हो गए।

MTNL शेयर के में आई गिरावट

पिछले हफ्ते 13 मार्च को MTNL के शेयर में 12 फीसदी की उछाल देखी गई थी। 13 मार्च को शुरुआत से ही इसके शेयर बीएसई सेंसेक्स में टॉप गैनर बना हुआ था। 13 मार्च, शुक्रवार को MTNL के शेयर की कीमत 48.78 रुपये रही। इसके साथ ही SEPC के शेयर भी इस रेस में बने हुए थे।

लेकिन आज MTNL के शेयर में लगभग 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. अभी बीएसई सेंसेक्स में इसके शेयर की कीमत 45.13 रुपये प्रति शेयर है। वहीं SEPC के शेयर भी आज 7 फीसदी तक लुढ़के है।

इंडसइंड बैंक पर आया RBI का फैसला

11 मार्च को इंडसइंड बैंक के शेयर 27 फीसदी लुढ़के थे। जिसके बाद से ही इंडसइंड बैंक सुर्खियों में बना हुआ है। 11 मार्च के बाद भी यानी 13 मार्च को इसके शेयर में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। 13 मार्च को इंडसइंड बैंक के शेयर की कीमत 672.10 प्रति शेयर थी। अब जाकर बैंक को राहत मिली है।

दरअसल, इंडसइंड बैंक को देश की केंद्रीय बैंक आरबीआई की तरफ से ग्रीन चीट मिल गई है। आरबीआई ने कहा कि निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

इससे पहले 13 मार्च को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। स्टॉक मार्केट के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 73,828 पर क्लोज हुआ। वहीं निफ्टी में भी गिरावट देखी गई थी। एनएसई निफ्टी 73 अंक लुढ़ककर 22,387 पर क्लोज हुआ था।