राजस्थान के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने देर रात सीएम निवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई। इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कोरोना की रोकथाम से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में फैसला किया गया है कि जयपुर,जोधपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा सहित संवेदनशील जिलों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।


