निर्माण संस्था द्वारा विनायक क्लासेज डीग में मातृभाषा कार्यक्रम के उपलक्क्ष में बिरज भाषा में मातृभाषा परीक्षा का आयोजन किया गया
दिनांक 19 फरबरी: डीग निर्माण संस्था द्वारा विनायक क्लासेज डीग में मातृभाषा कार्यक्रम के उपलक्क्ष में बिरज भाषा में मातृभाषा परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बरोली चौथ, मालीपुरा, नसवाडा, बहज़, गदालपुर, कुचावटी, बद्रीपुर, शीशवाडा, धमारी, बेढ़म, दिदावली, निगोही, रामबाग, बंधाचौथ, नहारौली, कोकला, डीग, गिरसै, नगला फौजदार, नगला दांदू, इकलैरा, शाहपुर, खोहरी, अलिपुर, माढैरा, अऊ, कुचावटी, बड़ेसरा, घरवारी आदि गांव के 200 से अधिक विद्यार्थियों नै भाग लिया। और इस प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। इस प्रतियोगिता में 1 से 11 नम्बर पर आने वाले विद्यार्थियों को निर्माण संस्था द्वारा 21 फरबरी को नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में भाषा संयोजक सतवीर चौधरी, जगदीश चंद और विनायक क्लासेज के संचालक धर्मपाल चौधरी का बहुत सहयोग रहा।
"सम्मान ऐ बिरज, अभिमान ऐ बिरज, बिरजबासी हैबे की पहचान ऐ बिरज।"


