गैर-भाजपा शासित राज्यों में भारत बंद का असर देखने को मिला

गैर-भाजपा शासित राज्यों में भारत बंद का असर देखने को मिला

कृषि कानून को लेकर किसान आंदोलन के समर्थन में आज भारत बंद है। भारत बंद का कांग्रेस शासित राजस्थान में किसान संगठनों और मंडी कारोबारियों ने समर्थन किया है। यहां पेट्रोल पंप, अस्पताल, मेडिकल शॉप्स सहित जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहेगा। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि केंद्र की पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद कर दिया गया है। गैर-भाजपा शासित 13 राज्यों में बंद का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। 

जयपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल भी कल बंद रहेगी। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने भी बंद का समर्थन करते हुए प्रदेश की सभी 247 अनाज मंडियों को बंद रखने की अपील की है। 20 सियासी दल इसका सपोर्ट कर रहे हैं। कोलकाता में जादवपुर रेलवे स्टेशन पर लेफ्ट (वाम दलों) के कार्यकर्ता ट्रेन रोककर ट्रैक पर बैठ गए।

राजस्थान में रोडवेज की बसों के पहिए थमे हुए हैं। हालांकि, इन्हें सिर्फ दोपहर 2 बजे तक बंद करने का फैसला किया गया है। जयपुर में लो फ्लोर बसें भी नहीं चल रहीं। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने ‘भारत बंद रेल रोको’ के तहत थोड़ी देर के ट्रेन रोकी। बाद में प्रदर्शनकारियों को पटरी से हटाकर हिरासत में ले लिया गया। भुबनेश्वर में भी प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोकीं। हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने 8 दिसंबर को होने वाली सारी परीक्षाएं टाल दी हैं। इसका बदला शेड्यूल छात्रों को बताया जाएगा। 9 दिसंबर की परीक्षाएं यथावत रहेंगी।